Type Here to Get Search Results !

अवैध बजरी खनन मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रेक्टर - ट्रोली जब्त






















अवैध बजरी खनन मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, दो ट्रेक्टर - ट्रोली जब्त 

राजकार्य मे बाधा डालने व अवैध बजरी खनन के भरे हुये ट्रैक्टर ट्राली को खाली कर फरार हुये आरोपी प्रवीण व मंजीत को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर - ट्रोली को किया गया जब्त


  झुन्झुनूं 19 जनवरी 2024 
    देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू के निर्देशानुसार  अति.पुलिस अधीक्षक झुन्झुनूं  गिरधारी लाल शर्मा, आर.पी.एस के मार्गदर्शन में गोपाल सिहं ढाका, आर.पी.एस वृताधिकारी वृत बुहाना के निकट सुपरविजन मे पुलिस थाना पचेरी कलां की टीम द्वारा राजकार्य मे बाधा डालने वाले व अवैध बजरी खनन के भरे हुये ट्रैक्टर ट्राली को खाली कर फरार आरोपी प्रवीण पुत्र सत्यवीर जाति जाट उम्र 40 साल निवासी डैरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हरियाणा व मंजीत पुत्र सत्यवीर जाति जाट उम्र 44 साल निवासी डैरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हरियाणा को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर - ट्रोली को जब्त किया गया ।   

घटना का सक्षिंप्त विवरणः- दिनांक 07.01.2024 को थाना पचेरी कलां से  रणजीत सिह उनि मय जाप्ता के  ए.डी.जी.पी. अपराध शाखा जयपुर राज.के आदेश क्रमांक 662-732 दिनांक 03.01.2024 की पालना मे 100 दिवसिय कार्ययोजना मे दिनांक 05.01.2024 से दिनांक 04.02.2024 तक अवैध बजरी खनन ,अवैध शराब ,मादक पदार्थ ,अवैध हथियार एवं आदतन ,टॉप्‍ टेन ,फरार ,ईनामी वाछित अपराधियो के विरूध चल रहे अभियान मे कार्यवाही के दौराने अवैघ बजरी के भरे दो ट्रैक्टर ट्राली के सबंध मे कार्यवाही करते समय आरोपीगण राजकुमार ऊर्फ लीलू पुत्र  गंगासिह जाति राजपूत निवासी काकडा , कृष्ण कुमार पुत्र  राजेन्द्र प्रसाद जाति अहिर निवासी नांगलकाठा हरियाणा व तीरखा पुत्र  प्रभाती जाति खाती निवासी चुडिना व सत्यवीर पुत्र  नन्दराम जाति खाती निवासी चुडिना व 10-15 अन्य लोगो द्वारा राजकार्य मे बाधा डालकर व मन थानाधिकारी व जाप्ता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उक्त ट्रैक्टर ट्राली मे अवैध खनन द्वारा भरी हुई बजरी को खाली करते हुये उनके चालको द्वारा भगा कर ले जाने मे सहयोग करने पर अभियोग संख्या 07/2024 धारा 332,353,379,504,506 भादस व 4/21 MMDR Act मे प्रकरण दर्ज किया गया । 

पुलिस कार्यवाही का विवरण – घटना कीं गंभीरता को देखते हुये आरोपियान की गिरप्तारी हेतु उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा आरोपियान के निवास स्थान एवं अन्य संदीग्ध स्थानो पर लगातार दबिश दी गई । मुखबीर की सूचना पर आरोपी प्रवीण पुत्र सत्यवीर जाति जाट उम्र 40 साल निवासी डैरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हरियाणा व मंजीत पुत्र सत्यवीर जाति जाट उम्र 44 साल निवासी डैरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हरियाणा को गिरप्तार कर घटना मे प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर - ट्रोली को जब्त किया गया । आरोपियान से अनुसंधान जारी है । 

गठित टीमः-
 रणजीत सिह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना पचेरी कलां 
 कैलाश चंद्र शर्मा सउनि पुलिस थाना पचेरी कलां  
 फतेह सिह सउनि पुलिस थाना पचेरी कलां  
 सुनिल कानि 938 पुलिस थाना पचेरी कलां 
 मनीष कानि 970 पुलिस थाना पचेरी कलां
 बलकेश कानि 1093 पुलिस थाना पचेरी कलां 
नाम पता गिरप्तारशुदा मुल्जिम :- 
 प्रवीण पुत्र सत्यवीर जाति जाट उम्र 40 साल निवासी डैरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हरियाणा
 मंजीत पुत्र सत्यवीर जाति जाट उम्र 44 साल निवासी डैरोली जाट थाना सदर महेन्द्रगढ हरियाणा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies