खबरों में बीकानेर /
बीकानेर 12/8/17। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महानगर बीकानेर के तत्वावधान में हीरालाल शुभागमन रामपुरिया जैन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिने मैजिक रोड बीकानेर में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने बताया कि किस प्रकार चीन अपने उत्पादों को भारत में बड़े बाजार का उपयोग करते हुए बेचता है और मुनाफे को हमारे ही सैनिकों पर गोली के रूप में बरसाता है । भारत का विदेशी व्यापार घाटा सर्वाधिक चीन के साथ है जिसे कम करना अत्यंत आवश्यक है। यह आर्थिक मोर्चे पर लड़ाई भारत की जनता और भारत का नौजवान ही लड़ सकता है । महापौर नारायण चोपड़ा ; प्रधानाचार्य अनुराधा जैन ; महानगर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास ने छात्र छात्राओं से विदेशी वस्तुओं के उपयोग को रोकने एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी संवाद किए। विद्यालय की छात्र छात्राओं ने अपने अपने अनुभवों को कैनवास पर उकेरा और भारत की आर्थिक प्रगति के लिए विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का स्लोगन लिखा । प्रधानाध्यापक अरुण कुमार अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री मुकेश आचार्य जोन अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत हनुमान दास बोहरा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
- Mohan Thanvi
Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं