Skip to main content

प्रोफेसर नरसिंह बिनानी की हाइकु की पुस्तक का लोकार्पण




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
22 दिसंबर 2025 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

प्रोफेसर नरसिंह बिनानी की हाइकु की पुस्तक का लोकार्पण




https://bahubhashi.blogspot.com

प्रोफेसर नरसिंह बिनानी की हाइकु की पुस्तक का लोकार्पण
बीकानेर 22 दिसम्बर। जापानी छंद विधा हाइकू पर केंद्रित पुस्तक "अक्षर-गुंजन" का लोकार्पण महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सभागार में हुआ। लोकार्पित पुस्तक पर अपने भाव प्रकट करते हुए कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि कम शब्दों में अपने भाव परिलक्षित करने वाली जापानी विधा हाइकु छंद भारत में काफी प्रसिद्धि प्राप्त कर रही है। मुख्य अतिथि हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. अन्नाराम शर्मा ने कहा कि पांच, सात, पांच अक्षरों के मेल से बना हाइकु पूर्ण काव्य रचना बन जाती है। स्वागत उद्बोधन देते हुए डॉ. प्रोफेसर अजय जोशी ने कहा कि हाइकु विधा पर यह पुस्तक एक संग्रहणीय दस्तावेज बन गया है। विशिष्ट अतिथि साहित्यकार कमल रँगा ने कहा कि साहित्य में प्रोफेसर बिनानी की यह दूसरी काव्य कृति है, इसका स्वागत होना चाहिए। साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा हिंदी और राजस्थानी भाषा में बहुआयामी सृजन करने वाले प्रोफेसर नरसिंह बिनानी ने विभिन्न विषयों पर हाइकु लिखकर हाइकु विधा को समृद्ध किया है। साहित्यकार डॉ. शंकरलाल स्वामी ने कहा कि हाइकु त्ती लघु कलेवरकी अतुकांत पद्य रचना कर प्रोफेसर बिनानी ने पुस्तक रची है इसकी सराहना होनी चाहिए। साहित्यकार बिट्ठल बिस्सा ने कहा कि बीकानेर के साहित्यकार बहुत अच्छा सृजन कर रहे हैं चाहे वह छंद में हो या छंदमुक्त हों। प्रोफेसर बिनानी ने अक्षर-गुंजन हाइकु संग्रह की रचना प्रक्रिया साझा की। कार्यक्रम का संचालन इंजी. गिरिराज पारीक ने किया। सभी के प्रति आभार राजाराम स्वर्णकार ने ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...