Skip to main content

महेश ट्रेड फेयर 25 दिसंबर से ग्रामीण हाट, बीकानेर में 4 दिन चलेगा महिला उद्यमियों को नाममात्र दर पर तीन चौथाई स्टॉल आबंटित




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
22 दिसंबर 2025 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

महेश ट्रेड फेयर 25 दिसंबर से ग्रामीण हाट, बीकानेर में 4 दिन चलेगा 
महिला उद्यमियों को नाममात्र दर पर तीन चौथाई स्टॉल आबंटित





https://bahubhashi.blogspot.com


 महेश ट्रेड फेयर 25 दिसंबर से ग्रामीण हाट, बीकानेर में 4 दिन चलेगा 
महिला उद्यमियों को नाममात्र दर पर तीन चौथाई स्टॉल आबंटित
हर आगंतुक को फ्री देंगे कैलेण्डर 
प्रति घंटे एक लकी ड्रा से कई दर्शकों को मिलेगा पुरस्कार 
फूड जोन, किड्स जोन और जादू आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी 

 माहेश्वरी सभा शहर, बीकानेर और बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 28 दिसंबर तक चार दिवसीय विशाल व्यापार मेले का आयोजन ग्रामीण हाट, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में किया जा रहा है। यह जानकारी माहेश्वरी सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने साझा की। इस अवसर पर समाज के कैलेंडर और ट्रेड फेयर के पोस्टर का भी विमोचन किया गया । पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में पहुंचने वाले सभी दर्शकों को कैलेंडर निशुल्क भेंट किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होने वाले मेले में रात्रि 9:00 बजे तक प्रवेश देते हुए हर एक घंटे के बाद आधा दर्जन से अधिक बार निकाले जाने वाले लकी ड्रॉ से हर बार एक से अधिक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे । साथ ही प्रतिदिन एक बिग लकी ड्रा और निकाला जाएगा। 

बाबुलाल लाहोटी, सुरेश पेड़ीवाल ने बताया कि सामाजिक समरसता, स्वावलंबन एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने के पावन उद्देश्य से इसी दशक में शुरू किए गए मेले को इस वर्ष वृहद रूप दिया जा रहा है।

रामकुमार मूंधड़ा ने बताया कि मेले में समाज के बंधुओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय स्टॉल्स लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करना है।

अध्यक्ष अनिल सोनी और जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने बताया की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु समाज की महिलाओं को करीब 35% स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने उत्पादों एवं कार्य को स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।

संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, महेश दम्मानी व नरेंद्र राठी ने बताया की मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियाँ एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। 

महासभा कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता ने बताया की यह आयोजन युवाओं तथा महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा।

समाज बंधु रघुवीर झंवर, पवन राठी, जितेन्द्र डागा तथा गौरव मूंदड़ा ने बताया की यह महेश ट्रेड फेयर इंश्योरेंस युक्त है, साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे, इमरजेंसी व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड, मेडिकल जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रबंध किया गया है।

माहेश्वरी समाज आम जन से इस चार दिवसीय मेले में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध करता है।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...