Skip to main content

कैंसर उपचार : मोमसर, मुकाम व कालू में लगेंगे जांच शिविर




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
22 दिसंबर 2025 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

कैंसर उपचार : मोमसर, मुकाम व कालू में लगेंगे जांच शिविर




https://bahubhashi.blogspot.com

कैंसर उपचार : मोमसर, मुकाम व कालू में लगेंगे जांच शिविर 
*मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वेन द्वारा मोमसर, मुकाम व कालू में लगेंगे जांच शिविर* 
*मैमोग्राफी, सीबीई, डिजिटल एक्स-रे, कोल्पोस्कोप, वीआईए जैसी जांच सेवाएं मौके पर मिलेंगी निशुल्क*

बीकानेर, 22 दिसम्बर। कैंसर की समय रहते पहचान एवं प्राथमिक उपचार हेतु मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वेन के माध्यम से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोमसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें कैंसर को लेकर जागरूकता के प्रयास भी किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध ने बताया कि प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार पीबीएम अस्पताल के कैंसर विभाग द्वारा संचालित प्रीवेंटिव ऑंकोलॉजी वैन के माध्यम से उक्त शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ओपीडी समय के दौरान ही मौके पर मैमोग्राफी, सीबीई , ओरल विजुअल एग्जामिनेशन, डिजिटल एक्स-रे, कोल्पोस्कोप, वीआईए, बीपी, आरबीएस आदि जांच की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार मोबाइल वैन पर गले, बच्चेदानी के मुंह, ब्रेस्ट और फेफड़ों के कैंसर की जांच के सभी उपकरण मौजूद हैं। वेन पर ऑंकोलॉजिस्ट, ईएनटी विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित रेडियोग्राफर तथा नर्सिंग अधिकारियों की सेवाएं उपलब्ध होगी।
 डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर 90% से अधिक कैंसर रोगियों का पूरा उपचार संभव है। शिविर हेतु क्षेत्र के सभी स्टाफ एवं आशा सहयोगिनियों के माध्यम से आम जनता को संदेश पहुंचाया गया है ताकि अधिकाधिक लोग अपनी जांच करवा सके। उन्होंने बताया कि पीबीएम अस्पताल के रेडिएशन ऑंकोलॉजी विभाग के आचार्य एवं मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वेन के नोडल ऑफिसर डॉ शंकर लाल जाखड़ द्वारा जारी कैंप प्लान अनुसार मोमासर के बाद 24 दिसंबर को मुकाम तथा 26 दिसंबर को कालू में यह शिविर लगेंगे। अगले माह 12 जनवरी को दियातरा व 14 जनवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलक नगर पर यह शिविर आयोजित होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा

बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा फोटो साभार दिनेश जोशी के फेसबुक पेज पर पोस्ट वीडियो से 🙏 गरजत-बरसत सावन आयो रे... तारीख ही नहीं बदली, बहुत कुछ बदल गया bahubhashi.blogspot.com 11 जुलाई 2025 शुक्रवार खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi बारिश : कोटगेट पकड़ कर खुद को बहने से बचाया... जमकर बरसे बदरा बीकानेर 11 जुलाई 2025 शुक्रवार  बीकानेर में सावन के पहले दिन शुक्रवार को दिन में बादल जमकर बरसे  सड़कों पर मानो  नहर बहने लगी। बारिश इतनी तेज हुई की कुछ ही देर में ढलानों पर तेजी से पानी बहने लगा। कोटगेट पर दो बच्चों ने कोर्ट दरवाजे को पकड़ कर अपने आप को पानी के तेज बहाव से बचने का प्रयास किया। शहर के नीचे के क्षेत्र में कुछ बस्तियों में भी पानी भरने के समाचार मिल रहे हैं । पुरानी गिन्नानी में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। यहां तक कि सादुल कॉलोनी आदि पॉश कॉलोनियों में भी सीवरेज ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में पानी निकासी की समस्या सामने आ रही है। सूरसागर के पास एकबारगी आवाजाही थम गई।  https://bahubhashi.blogspot.com

अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी !

औरों से हटकर सबसे मिलकर आभार _फोटो - ग्रामीण इलाके के एक वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) अलर्ट बीकानेर : तेज सायरन के साथ वाइब्रेंट हो उठे मोबाइल  आगामी 3 घंटे बेहद सतर्क रहें, बहुत गंभीर तूफान आने का अलर्ट  रेत के पहाड़-सी काली-पीली आंधी युवाओं ने पहली बार देखी ! आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान ने आगामी 3 घंटे सावधानी बरतने का अलर्ट जारी किया है । देखें अलर्ट नीचे।  ऐसी काली-पीली आंधी बीते चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली पीढ़ी ने पहली मर्तबा देख दांतों तले अंगुली दबा ली । 30 मई 2026 शनिवार को दोपहर में बीकानेर संभाग में और बीकानेर शहर में तेज हवाओं के साथ उठे रेत के ऐसे पहाड़नुमा गुबार ने हाईवे पर एक शहर से दूसरे शहर और अंतरग्रामीण सड़कों पर चल रहे वाहनों को दृष्टि सीमा शून्य का नजारा दिखा दिया । पूरी तरह अंधेरा छा गया । मार्ग पर ...

पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

औरों से हटकर सबसे मिलकर bahubhashi.blogspot.com गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण खबरों में बीकानेर ✒️@Mohan Thanvi Bikaner पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत https://bahubhashi.blogspot.com यहां प्रकाशित होगा आपके विश्वसनीय प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान का विज्ञापन (खबरों में बीकानेर) पानी आ गया : गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकार...