औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में निकली भजन जैमिंग यात्रा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में निकली भजन जैमिंग यात्रा
बीकानेर, 10 नवम्बर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सोमवार को भव्य भजन जैमिंग एवं भक्तिमय संगीत यात्रा निकाली गई।
अंतरराष्ट्रीय योग गुरु नवीन-दा हीलर के कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान वातावरण प्रभु श्रीराम और हनुमानजी भक्ति से सराबोर नजर आया।
आयोजन से जुड़े पुनीत शर्मा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ रतन बिहारी पार्क से हुआ। यहां से प्रभु श्रीराम और हनुमानजी के जयकारों, भजनों की मधुर धुनों और भक्तिमय संगीत के बीच यात्रा आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं और आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-संगीत की स्वर लहरियों के साथ दीपावली का उल्लास और धार्मिक आस्था एक साथ नजर आए। यात्रा में शामिल लोगों ने भजनों पर झूमते हुए प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यह भक्तिमय यात्रा ग्रेजुएट हनुमानजी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयं भजन जैमिंग का नेतृत्व करते हुए भजनों में सहभागिता की और उपस्थित लोगों के साथ भक्तिमय माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाया। केंद्रीय मंत्री की सहभागिता से आयोजन में विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने भक्ति संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता के महत्व के बारे में बताया।
कार्यक्रम में श्रीमती सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, उप महापौर पंकज गहलोत, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, युधिष्ठिर सिंह भाटी, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कमल गहलोत, संतोषानंद महाराज सहित युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में साथ रहे।




Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स