महापौर के आतिथ्य में गोपेश्वर बस्ती में हुआ उत्सव, किन्नर समाज अध्यक्ष ने भी शिरकत की
औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर में "गरबा-उत्सव" की धूम
कई जगह हुए शानदार आयोजन
महापौर के आतिथ्य में गोपेश्वर बस्ती में हुआ उत्सव, किन्नर समाज अध्यक्ष ने भी शिरकत की
गंगाशहर, 19 अक्टूबर।
बीकानेर में सोमवार को भी कई जगह गरबा उत्सव की धूम रही।
गोपेश्वर बस्ती मे गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल के पारंपरिक नवरात्रि कार्यक्रम "गरबा - उत्सव" में अतिथियों ने भी अपने नृत्य - कौशल का प्रदर्शन किया। महापौर अनिल कल्ला के मुख्य आतिथ्य मेंं संपन्न आयोजन मेंं युवाा कलाकाारों के साथ साथ किन्नर समाज बीकानेर की अध्यक्ष मुस्कान बाईसा ने भी अपनी पूरी टीम के साथ विशेष नृत्य प्रस्तुति दी। सभी अतिथियों एवं प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया ।
विद्यापीठ के समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में जीआरपी (बीकानेर) की थानाधिकारी श्रीमती नेहा राजपुरोहित, नगर निगम की रेवेन्यू अफसर सुश्री प्रगति सोलंकी शामिल रहीं। अध्यक्षता भाजपा नेत्री श्रीमती राजेश्वरी उपाध्याय ने की।
कार्यक्रम का सुचारू और प्रभावी मंच संचालन सौरभ बजाज एवं कमलचंद बाणिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मां सरस्वती एवं भगवती की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती भंवरी देवी एवं समस्त फीमेल स्टाफ द्वारा पंडित ठाकुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में मां सरस्वती एवं माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इनकी भी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सैंकड़ों पार्टिशिपेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व पार्षद सुशील सुथार, वरिष्ठ पत्रकार भवानीशंकर जोशी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्थानीय संघ, गंगाशहर के सचिव प्रभुदयाल गहलोत, करुणा इंटरनेशनल संस्था के शिक्षा अधिकारी घनश्याम साध, वार्ड पार्षद शिवकुमार प्रजापत, वार्ड पार्षद संजय कुमार राखेचा, भाजपा नेता श्रीमती शांता दैया, कृष्णा महेश्वरी व हरिकांत शर्मा, दयानंद शर्मा, संगीता भटनागर, श्रीमती दमयन्ती सुथार, महेश दास रामावत, मनीष सिरोही, भवानी बाणिया, विशाल सोलंकी, रमेश बालेचा, श्रीमती इंदिरा बालेचा, मनोज राजपुरोहित, सुरेन्द्र डागा, रमेश कुमार भाटी, विष्णु पंवार, केवल चंद भूरा, योगेश पुरोहित, बजरंग जोशी, शरद पुरोहित विष्णु नायक, राजेश पुरोहित, सुरेन्द्र पुरोहित, राधेश्याम राजपुरोहित, मनीराम बिश्नोई, गौरीशंकर जाजड़ा, ठाकुर बाणिया, रविराज सिरोही, ओमप्रकाश सुथार, चंद्र प्रकाश सोनी, अरुण सुथार एवं मंगल जोशी सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं