समापन पर निज मंदिर के जलकुंड में ज्योति-विसर्जन किया गया
मीठे चावल व छोले के प्रसाद का भोग लगाकर भण्डारा लगाया गया
औरों से हटकर सबसे मिलकर
असूचंड महोत्सव : झूलेलाल जी का पंचामृत से अभिषेक कर 151 कन्याओं का किया पूजन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर 12.10.2026 सोमवार
असूचंड महोत्सव : झूलेलाल जी का पंचामृत से अभिषेक कर 151 कन्याओं का किया पूजन
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे असू चंड महोत्सव के समापन में आज सोमवार को संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट धोबी तलाई गली नंबर 11 मे प्रातः झूलेलाल जी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक किया। प्रातः भजनों के साथ-साथ मां दुर्गा व झूलेलाल के जयकारे गूंजते रहे। मातृ शक्ति द्वारा पल्लो डाल कर अरदास की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर मोतियानी ने की। घनश्याम सदारंगानी, श्याम वाधवानी, अशोक वासवानी, मानसिंह मामनानी व दिलीप सदारंगानी विशिष्ट अतिथि रहे। दादी रूकमणी, मनुमल सदारंगानी, रमेश भगत, मधु सादवानी, भारती गुवालानी मनीष भगत व लाजवंती ढोलवानी के गाये झूलण के भजनो ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। ईष्टदेव झूलेलाल जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तेज प्रकाश वलीरमाणी, वर्षा लखानी, दादी कलावती ने किया।
दोपहर में 151 कन्याओं का पूजन कर उपहार दिए गए। मीठे चावल व छोले के प्रसाद का भोग लगाकर भण्डारा लगाया गया। उपहार व मिष्ठान्न वितरण में सहयोग विजय ऐलानी, सुरेश ग्वालानी व सिंधी साहित्य समिति का रहा। अजय टिकयानी, हरीश वलीरमाणी, विजय टिकयानी गुंजन खतूरिया, पूनम टिकयानी हासानंद मंघवानी व अनिल डेम्बला ने भी महोत्सव में अपनी सेवाएं दी। शाम को मातृ शक्ति सत्संग मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोधूलि बेला में बहराना साहिब की पवित्र ज्योति (आटे का दीपक) आटे का मोदक (सिंदुर लोंग व इलायची युक्त) का निज मंदिर के जलकुंड में विसर्जन किया गया।






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं