बीकानेर : दुर्घटना के बाद उपचाराधीन सेनि बैंक कार्मिक केशव दत्त आचार्य का निधन निगम के ट्रिपर से गंभीर घायल हुए थे महापौर कल्ला ने गहरी संवेदना जताई, कहा - न्याय दिलाना हमारा दायित्व
परिवार ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर : दुर्घटना के बाद उपचाराधीन सेनि बैंक कार्मिक केशव दत्त आचार्य का निधन
निगम के ट्रिपर से गंभीर घायल हुए थे
महापौर कल्ला ने गहरी संवेदना जताई, कहा - न्याय दिलाना हमारा दायित्व
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : दुर्घटना के बाद उपचाराधीन सेनि बैंक कार्मिक केशव दत्त आचार्य का निधन
निगम के ट्रिपर से गंभीर घायल हुए थे
महापौर कल्ला ने गहरी संवेदना जताई, कहा - न्याय दिलाना हमारा दायित्व
बीकानेर , 9 नवम्बर 2026 सोमवार
बीत सप्ताहभर से अधिक समय से बीकानेर नगर निगम के कचरा संग्रहण ट्रिपर से दुर्घटनाग्रस्त हुए गंभीर घायल पीबीएम में उपचाराधीन बैंककर्मी केशव दत्त आचार्य का सोमवार अलसभोर में निधन में हो गया। गोकुल सर्किल क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद से सवालों के घेरे में आए जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली पर अब और अनेक सवाल उठने लगे हैं ।
केशव दत्त आचार्य के भतीजे डॉ शरद दत्त आचार्य के अनुसार 31 अक्टूबर को आचार्य हर रोज की तरह मंदिर दर्शन करने के लिए अपने दोपहिया वाहन पर जा रहे थे।तभी एक कचरा संग्रहण करने वाले ट्रिपर ने उन्हें टक्कर मार दी, चालक ने लापरवाही बरती और टक्कर के बाद भी उसने अपना वाहन नहीं रोका और आचार्य को करीब सौ मीटर तक घसीटता चला गया । इससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी।राहगीर उन्हें सेटेलाइट अस्पताल ले गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर पहुंचाया।घर वाले उन्हें पहले जीवन रक्षा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत ही पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया।यहां उनका डॉक्टर्स ने ऑपरेशन किया। एसएसबी में नौ दिन तक संघर्ष करने के बाद आचार्य ने आज अलसभोर में अंतिम श्वांस ली।
अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें वेंटीलेटर पर ही रखा गया।
महापौर कल्ला ने गहरी संवेदना जताई, कहा - न्याय दिलाना हमारा दायित्व
नगर निगम महापौर अनिल कल्ला ने केशव दत आचार्य के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना दुःखद है उन्होंने कहा किजिस दिन घटना हुई थी उसी दिन मैंने कमिश्नर से इस बारे में बात की थी और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे उन्होंने कहा कि वे इस मामले में न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
परिवार ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
भतीजे शरद दत्त ने कहा है कि यह घटना केवल एक परिवार की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं है,बल्कि नगर निगम की कार्यप्रणाली,कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन,सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।इस मामले में शरद ने ही नयाशहर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जिस पर अब तक सिर्फ मौका मुआयना हुआ है।इस घटना के सीसीटीवी फुटेज तक पुलिस ने एकत्र नहीं किए हैं। यहां तक कि निगम आयुक्त की ओर से कंपनी के संचालकों को किसी प्रकार का नोटिस तक नहीं दिया गया। आज भी सभी ट्रिपर बिना नंबरों,लाइसेंस व दस्तावेजों के बेखौफ सड़कों व गलियों से कचरा संग्रहण कर रहे है। आचार्य ने कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक तथ्य को सामने लाने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करवाने के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।हमारी मांग किसी निर्दोष के विरुद्ध नहीं,बल्कि वास्तविक दोषियों की पहचान और उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की है।
परिवार की प्रमुख मांगें
दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन चालक एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो।
नगर निगम के कचरा संग्रहण ठेके, टेंडर प्रक्रिया और वाहन संचालन की संपूर्ण जांच करवाई जाए।
संबंधित वाहन के फिटनेस, परमिट, बीमा, त्रक्कस् रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर और संचालन संबंधी दस्तावेजों की जांच हो।
दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेका एजेंसी की जवाबदेही निर्धारित की जाए।
पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा एवं न्याय प्रदान किया जाए।
शहर में संचालित सभी कचरा संग्रहण वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली की जांच हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।




Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स