औरों से हटकर सबसे मिलकर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
https://bahubhashi.blogspot.com
श्री करणी इंद्र बाईसा मंदिर में कन्याओं का किया पूजन, मैय्या को लगाया महाप्रसादी का भोग
बीकानेर। गंगाशहर में चौपड़ाबाड़ी स्थित करणी इंद्र बाईसा मंदिर में सोमवार को कन्या पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। करणी माता सेवा एवं प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुजारी अरविन्द सेवग ने माँ करणीजी का विशेष शृंगार व पूजन अर्चन किया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि नवरात्रि के चलते मंदिर में विशेष सजावट व रोजाना शाम को भजन संध्या में श्रद्धालुओं का उत्साह रहा। बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार दिए गए तथा भोजन करवाया गया। उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सारस्वत ने बताया कि सभी भक्तों के सहयोग से महाप्रसादी होती आ रही है। इस बार शिवनारायण ओझा द्वारा कढ़ाई प्रसादी की गई। इस अवसर पर पार्षद संजय राखेचा ने भी कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रम में राधेश्याम ओझा, अशोक छापरवाल, बजरंग कुम्हार, राजकुमार ओझा, अशोक साड़ीवाल, घनश्याम राजपुरोहित, हरिराम नाई, घनश्याम ओझा, सुखाराम खुडिय़ा, आशीष ओझा पप्पू नाई, राधेश्याम सारस्वत, बबलू सोनी, मनीष ओझा, इंद्रचंद सोनी, भंवरलाल जस्सू, विष्णु सुथार, नवरत्न कुमावत आदि की सहभागिता रही।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं