बीकानेर : इन जनसारी सिंधी प्रतिभाओं को मिले पुरस्कार जनसारी सिन्धी समाज के शारदीय नवरात्रि गरबा उत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन
महाष्टमी के पावन अवसर पर गरबा प्रतिभागियों का पुरस्कारों से किया गया सम्मान
औरों से हटकर सबसे मिलकर

बीकानेर : इन जनसारी सिंधी प्रतिभाओं को मिले पुरस्कार
जनसारी सिन्धी समाज के शारदीय नवरात्रि गरबा उत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : इन जनसारी सिंधी प्रतिभाओं को मिले पुरस्कार
जनसारी सिन्धी समाज के शारदीय नवरात्रि गरबा उत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन
महाष्टमी के पावन अवसर पर गरबा प्रतिभागियों का पुरस्कारों से किया गया सम्मान
बीकानेर, 19 अक्टूबर। जनसारी सिन्धी समाज द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय गरबा उत्सव का समापन आज महाष्टमी के शुभ अवसर पर श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। नवरात्रि के दौरान समाज के सदस्यों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य में भाग लेकर धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का अनुपम परिचय दिया।
गरबा उत्सव के इन दिनों में समाज के दरबार में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। माता रानी की आराधना के साथ गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। सभी आयु वर्ग के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को विशेष और यादगार बनाया।
समापन समारोह के अवसर पर पिछले आठ दिनों में गरबा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें
बेस्ट फीमेल डांसर में प्रथम स्थान पर गीता खत्री, द्वितीय स्थान पर अरूणा ,तृतीय स्थान पर माया मकवाना रही ।
बेस्ट किड्स डांसर का प्रथम पुरस्कार दृश्य रामचंदानी को, द्वितीय पुरस्कार यशस्वी , तृतीय पुरस्कार राम जेठवा को दिया गया।
बेस्ट कॉस्ट्यूम का एकल पुरस्कार शुभम को दिया गया।
समाज की दो वरिष्ठ मातृशक्तियों को भी विशेष सम्मान "मातृशक्ति गरबा गौरव सम्मान" से नवाजा गया जिन्होंने पूरे नवरात्रि उत्सव के दौरान नियमित रूप से दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरबा में सहभागिता निभाई। यह सम्मान क्रमश: श्रीमती ईश्वरी देवी एवं श्रीमती जशोदा को दिया गया।
इसी क्रम में गरबा नृत्य में विशेष दक्षता रखने वाली एवं नवरात्रि से पूर्व समाज की महिलाओं को गरबा का प्रशिक्षण देने वाली दो प्रतिभाशाली महिलाओं को भी उनके योगदान के लिए " गरबा गौरव अवार्ड" से सम्मानित करने की पहल की गई जो कि क्रमश: सुनीता रामचंदानी एवं दीपिका खत्री को प्रदान किया गया।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सहयोग, महिला सशक्तीकरण, नई पीढ़ी में संस्कारों के विकास तथा सामूहिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी हैं।
जनसारी सिन्धी समाज समिति के अध्यक्ष ईश्वर लाल, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार एवं सचिव ओ. पी. खत्री ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों एवं आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह गरबा उत्सव समाज के लिए आनंद, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव की अविस्मरणीय स्मृति बन गया।कार्यक्रम का मंच संचालन रजनी खत्री द्वारा किया गया।






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं