रंग-नवाचार बीकानेर : विद्यार्थियों के लिए थियेटर आधारित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उन्मेष’ का उद्घाटन
प्रतिभागियों को दिया गया थियेटर का बुनियादी प्रशिक्षण
औरों से हटकर सबसे मिलकर
रंग-नवाचार बीकानेर : विद्यार्थियों के लिए थियेटर आधारित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उन्मेष’ का उद्घाटन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
रंग-नवाचार बीकानेर : विद्यार्थियों के लिए थियेटर आधारित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उन्मेष’ का उद्घाटन
प्रतिभागियों को दिया गया थियेटर का बुनियादी प्रशिक्षण
बीकानेर, 22 अक्टूबर। : एसकेआरएयू तथा मलंग फोलक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में थियेटर आधारित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उन्मेष’ का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। मानव संसाधन विकास सभागार में
आयोजित कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ देवाराम सैनी ने कहा कि थिएटर के विभिन्न आयामों के जरिए मानव व्यक्तित्व के विभिन्न पहलूओं को करीबी से सीखने समझने का मौका मिलता है। इस कार्यशाला से प्रतिभागियों को थिएटर की बारीकियां सीखने के साथ जीवन के विभिन्न पक्षों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
अनुसंधान निदेशक डॉ एन के शर्मा ने भी कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कला मनुष्य के जीवन को पूर्णता की ओर ले जाती है। मानव संसाधन विभाग निदेशक डा एच एल देशवाल ने भी विचार रखे।
कार्यशाला संयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ सीमा त्यागी ने कार्यशाला की रूपरेखा से परिचित करवाया। ख्यातनाम थियेटर प्रशिक्षक अजहर गौड़ तथा प्रो. आरती उपाध्याय ने प्रतिभागियों के समूह को थियेटर के विभिन्न आयामों पर आधारित व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिए।इस दौरान पूर्व वित्त नियंत्रक राजेंद्र खत्री, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र प्रभारी देवाराम काकड़
मलंग फोल्क फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक निकिता तिवारी,सोहम गुप्ता, सहायक थिएटर प्रशिक्षक
व प्रतिभागी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन किया तथा विभिन्न गतिविधियों की भी जानकारी ली।
डॉ त्यागी ने बताया कि
राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रयागराज की प्रो. आरती उपाध्याय द्वारा विद्यार्थियों पर थियेटर आधारित प्रशिक्षण के मनोवैज्ञानिक प्रभावों का अध्ययन भी किया जाएगा।






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं