बीकानेर में पहली बार : पंच-अनुष्ठानों का संगम होगा एकादश दिवसों में स्थल रहेगा एक आकर्षण रहेगी दिव्य रासलीला आज विद्वजनों ने किया पोस्टर का विमोचन
ओझा सत्संग भवन 2 में प्रस्तावित इन वृहद् धार्मिक अनुष्ठानों से एक दिन पहले कुंज-गलियों, चौक-मोहल्लों से होते हुए कलश यात्रा निकाली जाएगी
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर में पहली बार : पंच-अनुष्ठानों का संगम होगा एकादश दिवसों में स्थल रहेगा एक
आकर्षण रहेगी दिव्य रासलीला
आज विद्वजनों ने किया पोस्टर का विमोचन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर में पहली बार : पंच-अनुष्ठानों का संगम होगा एकादश दिवसों में स्थल रहेगा एक
आकर्षण रहेगी दिव्य रासलीला
आज विद्वजनों ने किया पोस्टर का विमोचन
ओझा सत्संग भवन 2 में प्रस्तावित इन वृहद् धार्मिक अनुष्ठानों से एक दिन पहले कुंज-गलियों, चौक-मोहल्लों से होते हुए कलश यात्रा निकाली जाएगी
बीकानेर। बीकानेर में पहली बार एक ही छत के नीचे पांच अलग अलग कथाओं का वाचन किया जाएगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वृन्दावन की ब्रज मंडली की ओर भव्य रासलीला का मंचन भी होगा। जिसके पोस्टर का विमोचन मंगलवार को बाहेती भवन में पं जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा,व्यवसायी जगतनारायण कल्ला,कन्हैयालाल जोशी व राजेश चूरा के द्वारा किया गया। सेवन स्टार फाउण्डेशन एवं सनातन मित्रमंडल के तत्वाधान में ओझा सत्संग भवन 2 में होने जा रहे इस आयोजन से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। फाउण्डेश के सीए महेन्द्र चूरा ने बताया कि 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक दोपहर 12.15 से 5.15 बजे तक पांच प्रकार की कथाओं का वाचन अलग अलग पंडितों द्वारा किया जाएगा। 22 व 23 दिसम्बर को श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन पं श्रीगोपाल नारायण व्यास करेंगे। वहीं 24 व 25 दिसम्बर को पं आशाराम व्यास के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। 26 व 27 दिसम्बर को पं संजय व्यास श्रीराम कथा,28 व 29 दिसम्बर को पं लक्ष्मीकांत व्यास कलकता वाले श्री बाबा रामदेव चरित कथा तथा 30 व 31 दिसम्बर को पं मुरली मनोहर व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। चूरा ने बताया कि 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सायं 7 से 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली रासलीला करेगी।
निकलेगी कलश यात्रा,
गूंजेगा सुन्दरकांड पाठ
चूरा ने बताया कि 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से किया जाएगा।
कलश यात्रा दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर से रवाना होगी। जो मून्दड़ा चौक,हर्षों का चौक,रत्ताणी व्यासों का चौक,सदाफते,बारह गुवाड़,नत्थूसर गेट होती हुई ओझा सत्संग भवन पहुंचेगी। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा।
कलश यात्रा के उपरान्त शाम 6 बजे बीकानेर मानस परिवार की ओर से संगीतमय सुन्दकांड पाठ का आयोजन होगा। जिसकी पूर्णाहुति पर पूनरासर हनुमान मंदिर परिवार की ओर से महाआरती होगी।
कथा महोत्सव में मिलेगा साधु-संतों का सान्निध्य
कथा महोत्सव के दौरान अनेक साधु संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान काशी करपात्री धाम के अधिष्ठाता सर्वेश्वरानंद महाराज,सागर आश्रम बीकानेर के अधिष्ठाता श्रीधरानंद सरस्वती महाराज,श्री नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ महाराज,राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज,शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज,गायत्री पीठ सागर के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज,मुरली मनोहर धोरा के श्यामसुंदर महाराज,बाल संत छैल बिहारी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।
कथा की पूर्णाहुति के बाद 31 दिसम्बर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।
पोस्टर का विमोचन
कथा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन अवसर पर आयोजन से जुुड़े दाऊलाल व्यास,बृजराज जोशी,बुलाकीदास व्यास,गोविन्दनारायण चूरा,श्याम सुंदर व्यास,महीधर नारायण पुरोहित,कमल,$कुनाल डागा,निर्मल कुमार दम्माणी,देवकिशन चांडक,गोरधन बिन्नाणी,पं सुशील किराडू,पं अशोक किराडू,राजेन्द्र किराडू,राधेश्याम सोनी,विनोद सोनी,घनश्याम सोनी,नंद किशोर चांडक,हरगोपाल पुरोहित,कमल नारायण पुरोहित,हरिनारायण चूरा,सुरेन्द्र कुुमार चूरा,कैलाश राठी,रामकुमार अग्रवाल,अशोक आचार्य,नरेश पुरोहित,अशोक बिस्सा,भंवर उपाध्याय,वीरेन्द्र किराडू,गोविन्द व्यास,इन्द्र जोशी,महावीर सांखला,संतोष पुरोहित,राजेन्द्र व्यास,श्रीकांत व्यास,राजकुमार व्यास,बालकिशन व्यास सहित अनेक जने मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं