संजय भाटिया के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, युवा संवाद कार्यक्रम पर चर्चा

22 अक्टूबर को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


Bikaner 
21 अक्टूबर 2026

संजय भाटिया के बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, युवा संवाद कार्यक्रम पर चर्चा

22 अक्टूबर को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया के 22 अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर संभाग दौरे को लेकर भाजपा शहर जिला बीकानेर की तैयारी बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संजय भाटिया अपने बीकानेर दौरे के दौरान भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं और युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों से युवा संवाद कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, उपमहापौर पंकज गहलोत, तरुण स्वामी, सोहन लाल, विनोद करोल, अंकित तंवर, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, मंजुषा भास्कर, ताराचंद गहलोत, पुखराज स्वामी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments