अमरसिंहपुरा : श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं भव्य शृंगार का हुआ आयोजन



औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

अमरसिंहपुरा : श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं भव्य शृंगार का हुआ आयोजन
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


अमरसिंहपुरा : श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि पर कन्या पूजन एवं भव्य शृंगार का हुआ आयोजन
बीकानेर, 19 अक्टूबर: अमरसिंहपुरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर मोहल्लेवासियों द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ कन्याओं एवं भैरवजी के चरण धोकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात माता रानी को श्रीफल का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस शुभ अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया था। माता वैष्णो देवी का मनमोहक शृंगार किया गया, जिसके दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर के संस्थापक श्याम सिंह राजवी, बार अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, यशवंतसिंह राजवी, अजय सिंह भाटी, नत्थू कच्छावा, त्रिभुवन सिंह, भागीरथ सिंह, मुकेश आहूजा, किशोर पंडित, प्रशांत तंवर, नवनीत सिंह, गजेन्द्रसिंह भादोरिया, राहुल गहलोत सहित अन्य भक्तगणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सहभागिता निभाई।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग एवं सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Comments