उद्यमिता विकास में कॉमर्स सहायक- प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी "वर्तमान में कॉमर्स विषय की महती भूमिका" विषयक परिचर्चा
अध्यक्षता प्रोफेसर सुमेर चंद जैन ने की
औरों से हटकर सबसे मिलकर
उद्यमिता विकास में कॉमर्स सहायक- प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी
"वर्तमान में कॉमर्स विषय की महती भूमिका" विषयक परिचर्चा
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com

bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
https://bahubhashi.blogspot.com
"वर्तमान में कॉमर्स विषय की महती भूमिका" विषयक परिचर्चा
अध्यक्षता प्रोफेसर सुमेर चंद जैन ने की
.
इंडस्ट्रियल एरिया, रानी बाजार स्थित जैन निवास पर मंगलवार को "कॉमर्स विषय की महत्ती भूमिका" विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया । इनोवेटिव कॉमर्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस परिचर्चा के मुख्य अतिथि पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी थे और अध्यक्षता पूर्व प्रिंसिपल एवं लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल प्रोफेसर सुमेर चंद जैन ने की । विशिष्ट अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के प्रभारी डॉ. मान केशव सैनी थे ।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखते हुए पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने कहा कि वर्तमान समय में कॉमर्स विषय की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है । व्यक्ति की विभिन्न गतिविधियों में कॉमर्स शामिल है । प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने बताया कि उद्यमिता विकास में कॉमर्स विषय अत्यंत सहायक है । किसी उद्योग या व्यापार की उचित योजना, बाजार की समझ, और प्रभावी वित्तीय प्रबंधन में कॉमर्स विषय का ज्ञान सहायक होता है । प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने कहा कि आज कॉमर्स विषय में उच्च शिक्षा के अंतर्गत बी.कॉम., बी.बी.ए., अर्थशास्त्र, कानून, तथा वित्त से संबंधित पाठ्यक्रमों सहित अन्य अनेक विकल्प उपलब्ध हैं । इसके साथ, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी, और कंपनी सेक्रेटरी जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम विशेष विशेषज्ञता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करते हैं ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व प्रिंसिपल एवं लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल प्रोफेसर सुमेर चंद जैन ने कहा है कॉमर्स विषय वर्तमान एवं भावी परिप्रेक्ष्य की दृष्ट से अति महत्वपूर्ण है । उन्होंने कॉमर्स विषय को रोजगार - स्वरोजगार प्राप्त करने में मददगार बताया । कॉमर्स विषय जानकार अपने व्यवसाय में निस्संदेह सफलता हासिल कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार रखते हुए महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के प्रभारी डॉ. मान केशव सैनी ने कहा कि आधुनिक युग डिजिटल टेक्नोलॉजी का युग है । इसमें कॉमर्स विषय के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग सेवाएँ, लेखांकन सेवाएँ, कंसलटेंसी, ऑनलाइन स्टोर, पारिवारिक व्यवसाय अथवा अन्य छोटे उद्यमों का विकास करने में कॉमर्स विषय उपयोगी है ।
इस परिचर्चा में राजकीय मंडल पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष विमल कुमार शर्मा, रामपुरिया कॉलेज की सहायक प्रोफेसर श्रीमती पूजा जैन राखेचा, लेखांकन व कर सलाहकार किशन कोठारी, रामपुरिया कॉलेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. शालिनी आरी आदि ने भी कॉमर्स विषय के महत्व पर विचार रखते हुए इसे वोकल फोर वोकल, आर्थिक आत्मनिर्भरता और देश की तीव्र प्रगति का आधार बताया । इस अवसर पर इनोवेटिव कॉमर्स डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा प्रोफेसर सुमेर चंद जैन को एक फोटो फ्रेम भेंट कर अभिनंदन किया गया । पूर्व प्रिंसिपल, चिंतक व लेखक ने सभी को अपनी मोटिवेशनल आर्टिकल्स की पुस्तक - युवा उड़ान सप्रेम भेंट की । अंत में श्रीमती शारदा देवी जैन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
___________________




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं