बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत ‘रेल जनसंवाद’ का आयोजन

यात्रियों एवं रेलकर्मियों की समस्याएं सुनी, यात्री सुविधाओं में सुधार हेतु प्राप्त किए महत्वपूर्ण सुझाव

औरों से हटकर सबसे मिलकर





bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत ‘रेल जनसंवाद’ का आयोजन

 यात्रियों एवं रेलकर्मियों की समस्याएं सुनी, यात्री सुविधाओं में सुधार हेतु प्राप्त किए महत्वपूर्ण सुझाव

 उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत आज भिवानी सिटी, श्रीगंगानगर, रतनगढ़ आदि रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल जनसंवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, यात्रियों एवं रेलकर्मियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानना तथा यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन अधीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एवं निर्माण निरीक्षक की उपस्थिति में यात्रियों एवं रेलकर्मियों से प्राप्त विभिन्न समस्याओं और सुझावों को नोट किया गया। यात्रियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए यात्री सुविधाओं, स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं अन्य संबंधित विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

‘रेल जनसंवाद’ के माध्यम से यात्रियों एवं रेलकर्मियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से यात्रियों की अपेक्षाओं को समझने, समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने तथा रेलवे सेवाओं में निरंतर सुधार करने में सहायता मिलती है।

लिखते हैं कि स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत बीकानेर रेल मंडल पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहे हैं।

Comments