फोटो-झलक : पंचायत राज आम चुनाव-2026 कलेक्टर-एसपी ने लिया मतदान का जायजा

गुजरात और महाराष्ट्र से मतदान के लिए छुट्टी लेकर गांव आए

औरों से हटकर सबसे मिलकर








bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


फोटो-झलक : पंचायत राज आम चुनाव-2026 कलेक्टर-एसपी ने लिया मतदान का जायजा

गुजरात और महाराष्ट्र से मतदान के लिए छुट्टी लेकर गांव आए

मतदान केंद्र
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवीकुंड सागर, पंचायत समिति- रूणियाँ, ज़िला- बीकानेर

कोई पहली बार मतदान करने पहुंचा तो कोई अपने जीवन में अब तक बीसियों बार मतदान कर चुके मतदाता व्हीलचेयर पर भी आए। पैरालायसिस से पीड़ित एक मतदाता को परिजन सहारा देकर के मतदान केंद्र तक लेकर आए। मतदान के लिए पहुंचे लोगों में से 3-4 ने बताया कि वह गुजरात और महाराष्ट्र से मतदान के लिए छुट्टी लेकर गांव आए हैं । इस बीच निर्वाचन अधिकारी जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने मतदान केदों का जायजा भी लिया। व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

रायसर की वार्ड 3 की संतोष देवी पत्नी जगदीश राम पिछले तीन वर्ष से पैरालायसिस से पीड़ित होने के बावजूद भी अपना वोट देने पहुंची और उन्होंने कहा कि यह मौका तो 5 साल में एक बार मिलता है इसलिए मैं इसे वंचित नहीं होना चाहती और मैं अपने घर वालों के साथ आज वोट देने आई हूं

रायसर की रितु (बीएड )एवं संजना (बीए) पहली बार मतदान करने पहुंचीऔर उन्होंने बताया कि पहली बार वोट देने को लेकर बहुत उत्सुकता थी कि हमारे वोट से हमारे गांव के विकास को एक नई दिशा मिलेगी - यही सोचकर मैं आज वोट देने आई हूं


Comments