पंचायत राज आम चुनाव-2026 : तृतीय चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन 91 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 92 नाम निर्देशन पत्र
अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
पंचायत राज आम चुनाव-2026 : तृतीय चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन 91 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 92 नाम निर्देशन पत्र
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
पंचायत राज आम चुनाव-2026 : तृतीय चरण की पंचायत समितियों में तीसरे दिन 91 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 92 नाम निर्देशन पत्र
बीकानेर, 22 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रिडी पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रही।
तीसरे दिन लूणकरणसर में 42 अभ्यर्थियों ने 42, श्रीडूंगरगढ़ में 27 अभ्यर्थियों ने 28 तथा रीडी में 22 अभ्यर्थियों ने 22 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। बुधवार को लूणकरणसर में 28 अभ्यर्थियों ने 29, रीडी में 18 अभ्यर्थियों ने 18 एवं श्री डूंगरगढ़ में 33 अभ्यर्थियों ने 33 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे।
इस प्रकार अब तक लूणकरणसर में 71 अभ्यर्थियों ने 72, रीडी में 41 अभ्यर्थियों ने 41 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 62 अभ्यर्थियों ने 63 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं।
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं