बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन, आगाज 15 दिसंबर को

विजेता टीम को ट्रॉफी + ₹71 हजार का नकद पुरस्कार दिया जायेगा

औरों से हटकर सबसे मिलकर




bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन,
आगाज 15 दिसंबर को

बीकानेर। शहर के पुष्करणा स्टेडियम में 15 दिसंबर को बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन  शहर के गायत्री मंदिर में पंडित जुगल किशोर ओझा ( पुजारी बाबा) और पंडित महेंद्र व्यास के हाथों हुआ। आयोजकों ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता डे नाइट खेली जाएगी। कुल 16 टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 71 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जायेगा । वंहीं उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज 7100 रुपये, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बेस्टमैन को 4100 रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। 
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को लोवर और टीशर्ट कमेटी द्वारा प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में कुल 16 स्पोंसरों द्वारा टीमें ऑक्शन द्वारा खरीदी जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा। जिसकी सूचना खिलाड़ियों को कमेटी द्वारा दे दी जाएगी।

Comments