बीकानेर : महिला अधिवक्ताओं के लिए हो अलग बार रूम जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन, प्रति एसोसिएशन अध्यक्ष को भी भेजी


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)

बीकानेर : महिला अधिवक्ताओं के लिए हो अलग बार रूम 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन, प्रति एसोसिएशन अध्यक्ष को भी भेजी


bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com




बीकानेर : महिला अधिवक्ताओं के लिए हो अलग बार रूम 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन, प्रति एसोसिएशन  अध्यक्ष को भी भेजी


बीकानेर, 30 जून 2026 मंगलवार 

बीकानेर न्यायालय परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए पृथक बार रूम होना चाहिए । इस आशय के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सकीना बानों के नेतृत्व में महिला अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की प्रति बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है।
 ज्ञापन में न्यायालय परिसर में उपलब्ध बार रूम की वर्तमान व्यवस्था का विस्तृत हवाला देते हुए उसमें बदलाव कर महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग कक्ष आरक्षित करने की दरकार बताई गई है। यह भी बताया है कि वर्तमान में महिला अधिवक्ताओं के लिए कोई पृथक बार रूम उपलब्ध नहीं है, जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने महिला अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया है। इसके अलावा पुराने न्यायालय परिसर में महिला कॉमन रूम बना हुआ है, जिसका पर्याप्त उपयोग नहीं हो रहा है। 

ज्ञापन के अनुसार नए न्यायालय परिसर में दो कॉमन बार रूम में से एक भूतल और दूसरा प्रथम तल पर स्थित है। 

इसलिए जरूरी है 

महिला अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या, दूर-दराज़ से आने वाली महिला वकीलों की सुविधाओं तथा विश्राम एवं अन्य आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए ज्ञापन में मांग की गई है कि भूतल अथवा प्रथम तल पर स्थित किसी एक बार रूम को महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किया जाए। 

प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट सकीना बानों, एडवोकेट हरशन ख़ान, एडवोकेट निशा कादरी, एडवोकेट प्रियंका, एडवोकेट तारा भाटी, एडवोकेट बेनजीर, एडवोकेट नीलम, एडवोकेट काव्या और एडवोकेट गुरजीत शामिल रहीं।


Comments

Popular posts from this blog

प्रेस क्लब की पहल : एआई एवं डिजिटल मीडिया के फैक्ट्स और बारीकियां समझी During the workshop, Rahul Singh Shekhawat, Joint Dean at Modi University, also explained the significance of Google algorithms.

चम्पालाल डागा की स्मृति में भावपूर्ण स्मृति सभा सम्पन्न

कॉलेज शिक्षा : कैसे चले काम, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के 1980 से मात्र 57 पद ही स्वीकृत ! उप मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई गई बात, प्रयोगशाला सहायक संघ ने नवीन पद सृजन एवं पदोन्नति कैडर की जरूरत बताई