मुक्ताप्रसाद नगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं - भाजपा जिलामहामंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
मुक्ताप्रसाद नगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं - भाजपा
जिलामहामंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की
महिलाओं के लिए इस विशेष क्रीम की आनलाइन खरीदारी के लिए नीले अक्षरों पर क्लिक करें
मुक्ताप्रसाद नगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं - भाजपा
जिलामहामंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की
बीकानेर : 30 जून 2026
मुक्ताप्रसाद नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में भारतीय जनता पार्टी शहर जिलामहामंत्री ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान एडवोकेट कौशल शर्मा ने मुक्ताप्रसाद क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों को रखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए तथा स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा स्टाफ की समुचित उपलब्धता तथा भविष्य में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और प्रभाव बढ़ाया जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पुखराज साध ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्रहित में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाएगा।
इस अवसर पर फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा एवं रितेश सिन्हा उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।





Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...