नारे लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, एक्शन में दिखी पुलिस
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
नारे लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, एक्शन में दिखी पुलिस
नारे लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, एक्शन में दिखी पुलिस
बीकानेर 30 जून 2026 मंगलवार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक पीबीएम अस्पताल सुधार आन्दोलन के तहत कर्मचारी मैदान में जनसभा की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और जिला कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के खत्म होने पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया । इसी बीच बैरिकेड्स लांघने का प्रयास करने लगे। इस परिदृश्य में पुलिस एक्शन में रही जिससे स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं हुई। कलेक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यक्रम को देखते हुए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। सुरक्षा के नजरिए से पुलिस बल, आरएसी और स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात थी। मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस छोडऩे वाली मशीन भी लगी दिखाई दी । इससे पहले कर्मचारी मैदान में जनसभा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कटाक्ष करते कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजनाओं के नाम तक पसंद नहीं हैं। उन्होंने प्रसूताओं को कथित रूप से पानी के इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
आधार - तहलका




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...