संभाग स्तरीय जनसुनवाई 2 जुलाई को बीडीए सभागार में होगी राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी जनसुनवाई जिलावार कार्यक्रम निर्धारित
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
संभाग स्तरीय जनसुनवाई 2 जुलाई को बीडीए सभागार में होगी
राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी जनसुनवाई
जिलावार कार्यक्रम निर्धारित
संभाग स्तरीय जनसुनवाई 2 जुलाई को बीडीए सभागार में होगी
राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति सदस्य डाॅ. शुचि चौहान करेंगी जनसुनवाई
जिलावार कार्यक्रम निर्धारित
बीकानेर, 30 जून। राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डाॅ. शुचि चौहान बीकानेर संभाग मुख्यालय के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी तथा जिला वार जनसुनवाई करेंगी।
संभागीय आयुक्त विश्राम मीना ने बताया कि डाॅ. चौहान 2 जुलाई को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में बीकानेर संभाग स्तर की जनसुनवाई करेंगी।
इसके बाद दोपहर 2 से 3.30 बजे तक बीकानेर तथा दोपहर 3.30 से सायं 5.30 बजे तक वीडियों कांफ्रेंस से श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई होगी।
इसी श्रृंखला में 3 जुलाई को प्रातः 10 से प्रातः 11.15 बजे तक हनुमागनढ़ तथा दोपहर 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जो व्यक्ति जनसुनवाई में उपस्थित नहीं हो सकते हैं, वे संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में 10 जुलाई तक अपनी अभ्यर्थना दे सकेंगे।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...