Subscribe Us

test

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव : पोलिंग बूथ पर को-ऑब्जर्वर सहित ये रहेंगे मौजूद, उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति ने तय किया


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
30 मार्च 2026 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव : पोलिंग बूथ पर को-ऑब्जर्वर सहित ये रहेंगे मौजूद, उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति ने तय किया 





https://bahubhashi.blogspot.com

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव : पोलिंग बूथ पर को-ऑब्जर्वर सहित ये रहेंगे मौजूद, उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति ने तय किया 

जयपुर, 30 मार्च। राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 के संबंध में सोमवार को शासन सचिवालय में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास द्वारा की गई।

इस बैठक में उच्च स्तरीय समिति के चेयरमैन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त)  जे.आर. मिधा तथा सभी सदस्यों सहित उपस्थित रहे। साथ ही पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  भास्कर ए. सावंत, नोडल ऑफिसर के रूप में विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव  राघवेंद्र काछवाल, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव  सुरेश वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में हुई चर्चा के अनुसरण में मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राजस्थान राज्य बार काउंसिल के चुनाव में राज्य सरकार द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एसडीओ रैंक के अधिकारी को बतौर को-ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एक चुनाव प्रक्रिया से परिचित क्लेरिकल कर्मचारी तथा एक सहयोगी (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) भी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य सचिव ने मतदान हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस महानिदेशक शर्मा ने आश्वस्त किया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के आगामी चुनावों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव, विधि को संबंधित अधिकारियों से आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश प्रदान किए गए। 

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.