किसान संकट में, विशेष गिरदावरी करवाओ - देहात कांग्रेस
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 मार्च 2026 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
किसान संकट में, विशेष गिरदावरी करवाओ - देहात कांग्रेस
किसान संकट में, विशेष गिरदावरी करवाओ - देहात कांग्रेस
बीकानेर (मोहन थानवी) 24.03.2026 मंगलवार
देहात कांग्रेस के मुताबिक जिले में बेमौसम बारिश से फसलों का 90% खराबा हुआ है। कांग्रेस ने खराबे का किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार विशेष गिरदावरी करवाए। इससे मुतालिक मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र जिला कलेक्टर को सौंपा है । देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने पत्र में इंगित किया है कि जिले की नोखा, लूणकरनसर, कोलायत, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में अचानक तेज अंधड़ व बेमौसम बारिश से किसानों के चार माह की मेहनत से तैयार खेतों में खड़ी व कटाई की हुई रबी की फसले लगभग 90 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। सेवादल के जिलाध्यक्ष राम निवास गोदारा भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा सहित कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षरित पत्र में खेत खलिहान की स्थिति बताते लिखा है कि जिले में इसबगोल, गेहूं, जीरा, चना आदि सहित सभी प्रकार की रबी फसलों में से कुछ की कटाई हो रही थी जो कि खेत के खले और खलियान में पड़ी थी तथा अधिकतर फसलें खेतों में खड़ी थी, जिनका पूर्ण रूप से खराबा हो गया है।
किसानों द्वारा बैंको, सहकारी बैंकों, आढ़तियों व साहूकारों से मंहगी ब्याजदर पर रुपये उधार लेकर फसलों की बुआई के समय बीज, ट्रेक्टर, खाद व लेबर आदि के पैसे चुकाकर फसलें तैयार की थी लेकिन इस तेज अंधड़ व बेमौसम बरसात से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है तथा जिससे किसानों को गम्भीर आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। फसल खराबे की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए ताकि आर्थिक संकट से पीड़ित किसान राहत महसूस कर सकें।



Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...