Subscribe Us

test

राजस्थान : 10वीं बोर्ड रिजल्ट मंगलवार दोपहर में जारी होगा


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
23 मार्च 2026 सोमवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

राजस्थान : 10वीं बोर्ड रिजल्ट मंगलवार दोपहर में जारी होगा



https://bahubhashi.blogspot.com

राजस्थान : 10वीं बोर्ड रिजल्ट मंगलवार दोपहर में जारी होगा

बीकानेर / जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के लिए संभवतयि 2026 ऐसा वर्ष सिद्ध होने जा रहा है जब 24 मार्च को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी होना प्रस्तावित है। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा । इस संबंध में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को जानकारी साझा करते बताया कि 12वीं कक्षा का परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाएगा। 
बताते चलें इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें 10,68,078 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 6,193 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद मात्र 20 दिनों में 30,915 परीक्षकों ने 64,08,468 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया। औसतन प्रतिदिन 3,20,423 कॉपियों की जांच की गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एक अप्रेल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाना है, इसी कारण बोर्ड प्रशासन ने परिणाम जल्दी घोषित करने का निर्णय लिया है।वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 11 मार्च तक चली थीं, जिसमें 9,10,009 विद्यार्थी शामिल हुए। इसके लिए प्रदेश में 6,170 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम भी तय समय पर घोषित किया जाए।

No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.