औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
26 फरवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : चेटीचंड महोत्सव के तहत होंगे अनेक आयोजन
भारतीय सिंधु सभा महानगर बीकानेर
दिनांक 26.02.2026 गुरूवार
बीकानेर : चेटीचंड महोत्सव के तहत होंगे अनेक आयोजन
बैठक में तय किए साप्ताहिक अनुष्ठान
चेटीचंड महोत्सव कार्यक्रम 2026 की बैठक का हुआ आयोजन
बीकानेर
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे आगामी चेटीचंड महोत्सव कार्यक्रम 2026 के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन दिनांक 25.02.2026 बुधवार को धोबी तलाई गली नम्बर 11 के संत कंवरराम सिंधी समाज ट्रस्ट में किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव तेजप्रकाश वलीरमणी ने की। मोहन सदारंगानी, प्रीतम हरवानी, राजू हरवानी व हरीश नवानी द्वारा ईष्टदेव झूलेलाल के सम्मुख दी प्रज्ज्वलित किया गया। ट्रस्ट के पवन खत्री ने बताया कि चेटीचंड महोत्सव के साप्ताहिक कार्यक्रमों में दीपमाला, सिंधी छैज, बहराणा साहिब की फेरी, हिंगलाज माता मंदिर व बीकानेर चैपाटी में भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया जायेगा। बैठक में शंकर सदारंगानी, विजय टिकयानी, व दिलीप सदारंगानी ने अपने विचार रखे। हरीश वलीरमाणी, दीवान गुवालानी, तोलाराम गुवालानी, नरेश हेमनानी, राजेश वलीरमाणी व हीरालाल बागवानी मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि चेटीचंड के पावन दिवस पर प्रातः ईष्टदेव झूलेलाल जी की मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक, फिर भजन-सत्संग-कीर्तन के बाद दोपहर में भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। गोधूलि वेला में बहराणा साहिब का निज मंदिर के जल कुण्ड में विसर्जन किया जायेगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...