लूणकरणसर को फिर मिली सौगातें: छात्रावास व सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की घोषणाएं वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की घोषणाएं


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
27 फरवरी 2026 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

लूणकरणसर को फिर मिली सौगातें: छात्रावास व सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की घोषणाएं

वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की घोषणाएं



https://bahubhashi.blogspot.com

लूणकरणसर को फिर मिली सौगातें: छात्रावास व सड़क निर्माण के लिए करोड़ों की घोषणाएं

वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने की घोषणाएं

बीकानेर, 27 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान लूणकरणसर क्षेत्र के विकास को नया आयाम देने वाली कई घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने इन घोषणाओं पर प्रसन्नता जताई है तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने लूणकरणसर में सावित्री बाई फुले छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र की छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

इसके अलावा जैतपुर (राईका चक) – शेरपुरा - 19 एमकेडी संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह सड़क बन जाने से ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्ग से संपर्क मजबूत होगा और आवागमन सुविधाजनक होगा।

इसी प्रकार कीकासर से गारबदेसर (जिला बीकानेर) वाया कँवलासर 0/0 किमी से 17/0 किमी तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 80 लाख रुपये की घोषणा की गई है। इससे क्षेत्र के कई गांव मुख्य सड़क नेटवर्क से जुड़ेगा और स्थानीय विकास को सहयोग मिलेगा।

इन घोषणाओं पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह घोषणाएं लूणकरणसर के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


*पीबीएम में स्थापित होगी न्यूरो कैथ लैब, मंत्री गोदारा ने पीबीएम में गत दिनों आयोजित बैठक के दौरान भिजवाए थे प्रस्ताव*

मुख्यमंत्री ने पीबीएम अस्पताल में न्यूरोपैथी कैथ लैब की स्थापना तथा रेटिना सर्जरी के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 7 करोड़ रुपए की घोषणा की है। खाद्य मंत्री ने गत दिनों पीबीएम अस्पताल में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए प्रस्ताव प्राप्त करते हुए सरकार को भिजवाए थे। इस आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा बीकानेर में न्यूरो कैथ लैब की स्थापना की घोषणा की गई है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक और नसों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का आधुनिक उपचार स्थानीय स्तर पर संभव होगा। इसी प्रकार रेटिना सर्जरी के उपकरणों की उपलब्धता से आंखों की गंभीर बीमारियों का आधुनिक और सटीक इलाज स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगा और मरीजों को अन्यत्र रेफर होने की जरूरत कम होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी, इतिहास, समाज शास्त्र, भौतिक शास्त्र और प्राणी शास्त्र विषय स्वीकृत किए हैं। इससे बेटियों को इन विषयों की स्नातकोत्तर तक की शिक्षा कॉलेज में ही प्राप्त हो सकेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा