कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद


औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
28 फरवरी 2026 शनिवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद




https://bahubhashi.blogspot.com

कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद

बीकानेर, 28 फरवरी। राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ, कलेक्ट्रेट की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को गोदावरी पैलेस में हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। 

समारोह में कलेक्टर नम्रता वृष्णि, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुन्ना सरकार और नवीन आचार्य ने फाल्गुन के गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। बसंत ओझा ने नाक से बांसुरी बजाकर अपनी विशिष्ट कला का प्रदर्शन किया। अशोक बोहरा और उनकी पार्टी ने पारंपरिक लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। 

कार्यक्रम के अंत में संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ओझा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, महावीर स्वामी, लीलाधर बोहरा, मनीष शर्मा, शिवकुमार व्यास, जगदीश किराडू सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प उछालकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा