औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
25 फरवरी 2026 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
आकांक्षा शर्मा, चन्दन कुमार और मोनु सैनी का 7 लाख पैकेज पर चयन
*बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के 3 विद्यार्थी आकांक्षा शर्मा, चन्दन कुमार और मोनु सैनी का 7 लाख पैकेज पर चयन, सिरेमिक डिपार्टमेंट में हुआ शत प्रतिशत प्लेसमेंट
*उद्योग और शिक्षण संस्थानों के मध्य बेहतर समन्वय से विद्यार्थियों को मिले प्लेसमेंट के समुचित अवसर : प्रो.अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु*
बीकानेर, 24 फरवरी, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के 3 सिरेमिक इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का चयन 7 लाख सीपीसी के आकर्षक पैकेज पर भारत की लीडिंग इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अवाडा ग्रुप मुंबई द्वारा किया गया हैं। बीटीयू के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि यह प्रतिष्टित औद्योगिक समूह युवा प्रतिभाओं को बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए विख्यात है। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ करियर डवलपमेंट के दीर्घकालिक अवसर भी मिलेंगे।साथ ही इस वर्ष सिरेमिक डिपार्टमेंट में रिकॉर्ड तोड़ शत प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है और इस वर्ष औसत वेतन पैकेज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।कई मल्टीनेशनल कंपनीज ने बीटीयू के विद्यार्थियों को लेने के लिए अपनी रुचि दिखाई है और वह कैम्पस प्लेसमेंट के लिए बीटीयू को अपनी प्रथमिकता में शामिल कर रही हैं।
*इस अवसर कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने* चयनित विद्यार्थी आकांक्षा शर्मा, चन्दन कुमार और मोनु सैनी को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ प्लेसमेंट अवसर मिलें तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो। विश्वविद्यालय निरंतर उद्योग जगत के साथ समन्वय बढ़ा कर कौशल आधारित शिक्षा और उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दे रहा है। ताकि छात्रों को नवीनतम तकनीकों और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ा जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त की भविष्य में हमारे विद्यार्थी नई उपलब्धियां और नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और बीटीयू आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभाओं को तैयार कर प्रदेश का अग्रणी तकनीकी संस्थान बनेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी छात्रों को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
*प्राचार्य डॉ परबंत सिंह संधू* ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सफलता गुणवत्ता शिक्षा, अनुभवी संकाय और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है तथा आने वाले समय में और अधिक कंपनियों के कैंपस आने की संभावना है, जिससे सिरेमिक क्षेत्र में रोजगार के नए आयाम खुलेंगे और विश्वविद्यालय की पहचान और मजबूत होगी। *सिरेमिक डिपार्टमेंट के एचओडी अमित सुधांशु एवं संजीत कुमार* ने बताया कि सिरेमिक क्षेत्र में बढ़ती औद्योगिक मांग के चलते कंपनियों का रुझान विश्वविद्यालय की ओर तेजी से बढ़ा है और कई प्रतिष्ठित कंपनियां बेहतर वेतन और आकर्षक ऑफर्स के साथ कैंपस विजिट कर रही हैं।
*प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. अलका स्वामी* ने जानकारी दी कि विद्यार्थियों के पास निरंतर ऑफर्स आ रहे हैं और इस वर्ष प्लेसमेंट का रिकॉर्ड पहले से बेहतर रहा है। इस से पहले गोल्ड प्लस ने 5, लोयड ने 5 और एसआई कंपनी ने 2 सिरेमिक विद्यार्थियों का चयन किया है। यह सभी चयन 4.2 लाख से 4.5 लाख के मध्य हुए है। कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान कंपनी ने विश्वविद्यालय का दौरा कर ग्रुप तकनीकी साक्षात्कार और एचआर राउंड के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कंपनियां प्री-प्लेसमेंट टॉक्स और तकनीकी इंटरैक्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय की स्टूडेंट प्लेसमेंट टीम के अभिषेक आचार्य, निरंजन शर्मा, मानसी, हर्षवर्धन, लवीना, रुद्राक्ष एवं सान्निध्य का भी विशेष योगदान रहा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...