सेनि रेलवे अधिकारी शिवदान सिंह के निवास पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया का स्वागत
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी शिवदान सिंह के निवास पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया का स्वागत
bahubhashi.blogspot.com
31 जुलाई 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
a
https://bahubhashi.blogspot.com

सेनि रेलवे अधिकारी शिवदान सिंह के निवास पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पंचारिया का स्वागत
बीकानेर में आज रिटायर्ड रेलवे अधीक्षक शिवदान सिंह के निवास पर भाजपा बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया को विशेष रूप से आमंत्रित कर साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें पीबीएम ट्रॉमा सेंटर हेड डॉ. एल.के. कपिल ,जी.एस. खत्री, डॉ. देवेंद्र खत्री , सीए बालकिशन मोदी, भाजपा बीकानेर शहर पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मला खत्री,अशोक खेमानी, कन्हैयालाल तंवर, दिनेश मोदी सहित वरिष्ठ जन मौजूद रहे। इस अवसर पर पंचारिया ने कहा जो सम्मान और अपनत्व आज मुझे प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए गौरव का विषय है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव मेरी प्रेरणा रहेगा।कार्यक्रम में आपसी संवाद, स्मरणीय अनुभवों का आदान-प्रदान और सामाजिक समर्पण की भावना प्रमुख रही।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं