bahubhashi.blogspot.com
28 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
गीत संगीत कलाकारों को बढ़ावा देने पर बीजेपी अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का किया सम्मान
बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि. जयपुर ग्रुप के संरक्षक सुनील दत्त नागल ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकानेर शहर भाजपा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ को हमारी संस्था द्वारा गंगाशहर में
माला ,शॉल और संस्था का स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया ।
नागल ने बताया कि शहर में गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित करने वाली विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रमों में श्रीमती छाजेड़ द्वारा खुद उपस्थित होकर गायकी के क्षेत्र में उभरते युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना और कार्यक्रम आयोजकों द्वारा संगीत क्षेत्र में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उनकी हौसला अफजाई करने जैसे कार्यों से प्रेरित होकर ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि.जयपुर द्वारा उनका सम्मान किया। तथा जनप्रतिनिधियों का संगीत संस्थाओं द्वारा सम्मान एक महत्वपूर्ण कार्य है जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में मदद करता है। संगीत संस्थाएं जनप्रतिनिधियों का सम्मान करके, वे न केवल जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि वे अपने समुदाय में कला और संस्कृति के महत्व को भी उजागर करती हैं। इस अवसर संगीत कला प्रेमी दिनेश दिवाकर, रामकिशोर यादव, कमलकांत सोनी, सैय्यद अख्तर, देवेश भाटी, हितेश छाजेड़, ताराचंद गहलोत आदि मौजूद थे।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं