खबरों में बीकानेर
आधी रात को किया रूद्राभिषेक, ये थी वजह

आधी रात को किया रूद्राभिषेक, ये थी वजह
भारतीय अंतरिक्ष यात्री श्रीमती सुनिता विलियम्स के 9 माह बाद सकुशल सरजमी पर पधारने की पूर्व संध्या में मध्य रात्रि में मां सरस्वती वेदाश्रम द्वारा धीरज नगर में विधिवत् रूप से रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया! प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि हमारी संस्थान का मूल उद्देश्य समस्त मानव जाति का कल्याण और भारत देश की प्रगति में अपना शास्त्र रुपी योगदान देना है! संस्थान के अध्यक्ष पंडित मुरलीधर पुरोहित ने बताया कि हमारे वेदाश्रम में समय समय पर सामाजिक सरोकारों संबंधित आयोजन होते रहते हैं! उन्होंने कहा कि हमारे लिए बडे़ ही गर्व की बात है कि सुनीता विलियम्स मातृ शक्ति के रूप में सारे विश्व में भारत का झंडा लहराने काम किया है! इस अवसर पर पंडित संतोष व्यास, पंडित उमेश, पंडित सुरेश किराड़ू, लोकेश व्यास, हरि गोपाल बोहरा, बंशीलाल चौधरी, लोकेश मिश्रा, मनोहर पुरोहित ने सपरिवार भाग लिया
0 Comments
write views