खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
*विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ*
बीकानेर 27 फरवरी। एसकेआरएयू- के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के दौरान गुरुवार को विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। निदेशक छात्र कल्याण डॉ एन एस दहिया ने यह शपथ दिलाई।, इस दौरान अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल और राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ परीमिता भी मौजूद रहीं।
डॉ दहिया ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। अधिष्ठाता डॉ विमला डुकवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु अपना योगदान देना चाहिए।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं