हनुमानगढ़ स्टेशन पर रेल तकनीकी कार्य पूर्ण, गाड़ियों का रखरखाव करना होगा आसान, गाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
खबरों में बीकानेर
हनुमानगढ़ स्टेशन पर रेल तकनीकी कार्य पूर्ण, गाड़ियों का रखरखाव करना होगा आसान, गाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

हनुमानगढ़ स्टेशन पर रेल तकनीकी कार्य पूर्ण, गाड़ियों का रखरखाव करना होगा आसान, गाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
बीकानेर मंडल के सूरतगढ़- बठिंडा खंड में स्थित हनुमानगढ़ स्टेशन पर 20 जनवरी2025 से चल रहे तकनीकी कार्य आज 30 जनवरी 2025 को पूर्ण हो गए हैं। इन तकनीकी कार्यों में हनुमानगढ़ स्टेशन पर वाशिंग लाइन (कमिशनिंग)जोड़ी गई है, इससे गाड़ियों का एक्सटेंशन हो सकेगा, लंबी दूरी की गाड़ियां चल सकेंगी एवं गाड़ियों के रखरखाव में आसानी होगी। इसी प्रकार सिक लाइन जोड़ने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है, इससे गाड़ी के डिब्बे में आने वाली तकनीकी खराबी (कमियों) को दुरुस्त किया जा सकेगा।
गाड़ी के इंजन हेतु शटिंग नेक का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके साथ ही टावर वैगन साइड का कार्य भी पूर्ण किया गया है।
5 नए शंट सिगनलों की स्थापना की गई है,6 नये ट्रैक सर्किट स्थापित किये गए हैं। इससे पावर के मूवमेंट में सहायता मिलेगी, जिससे मूवमेंट में लगने वाला समय बचेगा। आईसी नंबर 70 का स्थानांतरण व कमिश्निंग का कार्य भी पूर्ण कर दिया गया है।उक्त सभी तकनीकी कार्य पूर्ण होने से अधिक गाड़ियां चल सकेंगी जिससे रेल राजस्व में वृद्धि होगी, यात्रियों को लंबी दूरी की गाड़ियां भी मिल सकेंगे जिससे यात्रियों को सुविधा होगी, एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा। आज इन तकनीकी कार्यों को सुचारु करने के अवसर पर वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनियर ललित कुमार,ADSTE सुनील कुमार मीणा, सहायक मंडल अभियंता हनुमानगढ़ एस के तुसावड़ा, यातायात निरीक्षक रमेश शर्मा सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं