राजस्थान : बारिश का पूर्वानुमान, रंग बदल रहा मौसम, बीकानेर में घना कोहरा



खबरों में बीकानेर 

राजस्थान : बारिश का पूर्वानुमान, रंग बदल रहा मौसम, बीकानेर में घना कोहरा









राजस्थान : बारिश का पूर्वानुमान, रंग बदल रहा मौसम, बीकानेर में घना कोहरा


राजस्थान में दिन-ब-दिन मौसम रंग बदल रहा है। मौसम विभाग ने अब आगामी सप्ताह प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जहां बीते दो-तीन दिन गर्मी का एहसास हुआ वहीं बीकानेर में गुरुवार और शुक्रवार को कोहरा छाया। शुक्रवार को तो बहुत से क्षेत्रों में सुबह 7:00 बजे तक कोहरे का नाम निशान नहीं था लेकिन 8:00 बजते बजते कोहरे ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया । सुबह खबर लिखे जाने के समय  10:30 बजे तक भी छाया रहा । उधर, जयपुर में दिन का पारा 28 डिग्री पर पहुंचा, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा

राजस्थान में पश्चिम से आने वाली हवा के कारण दिन में सर्दी बिल्कुल कम हो गई है। बाड़मेर, उदयपुर के बाद गुरुवार को जयपुर में भी अधिकतम तापमान पिछले 5 साल में सर्वाधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह पिछले 5 साल (2020 से 2024) का जनवरी महीने का सर्वाधिक तापमान है।

जयपुर मौसम केंद्र ने राजस्थान में 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। 3 फरवरी को राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसके असर से 3 और 4 फरवरी को राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,