चार सौ से अधिक विद्यार्थियों को मिली सह शैक्षणिक सामग्री पूर्व मंत्री भाटी, विधायक डॉ. मेघवाल और भाटी की प्रेरणा से आइरेक्स इंटरनेशनल ने की भेंट
खबरों में बीकानेर
चार सौ से अधिक विद्यार्थियों को मिली सह शैक्षणिक सामग्री
पूर्व मंत्री भाटी, विधायक डॉ. मेघवाल और भाटी की प्रेरणा से आइरेक्स इंटरनेशनल ने की भेंट

चार सौ से अधिक विद्यार्थियों को मिली सह शैक्षणिक सामग्री
पूर्व मंत्री भाटी, विधायक डॉ. मेघवाल और भाटी की प्रेरणा से आइरेक्स इंटरनेशनल ने की भेंट
बीकानेर, 30 जनवरी। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी की प्रेरणा से बदरासर के तीन सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के 440 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ज्यामिति बॉक्स, पानी की बोतल और टिफिन आइरेक्स इंटरनेशनल कम्पनी द्वारा भेंट किए गए।
पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बदरासर, तिवाड़ी पब्लिक स्कूल और राजीव गांधी पाठशाला के विद्यार्थियों को यह सामग्री दी गई। आचार्य ने बदरासर व मेहरासर गांव के पंच सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस सामग्री का वितरण किया। आचार्य ने कहा कि कंपनी द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत यह सहयोग किया गया है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें, इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी स्कूलों के प्रबंधक, स्टाफ सदस्य और अभिभावकों ने कम्पनी के प्रतिनिधि शेखर आचार्य का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बीनू देवी, बजरंग मारू, मदनसिंह मेहरासर और छैलूसिंह राठौड़, मदनलाल मारू, रामनारायण बेनीवाल मौजूद रहे। पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं