Type Here to Get Search Results !

खुलासा : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा - यूं बना बीकानेर विकास प्राधिकरण









पढ़ना और पढ़ाना, भावी पीढ़ी को संस्कारित बनाना









*खबरों में बीकानेर*


खुलासा : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा - यूं बना
बीकानेर विकास प्राधिकरण 

 बीकानेर भाजपा नेताओ ने किया केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का स्वागत।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छा शक्ति और जनप्रतिनिधियो के प्रयास से बना बीडीए – अर्जुनराम मेघवाल




बीकानेर भारतीय जनता पार्टी संभाग मुख्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी व शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में बीकानेर विकास प्राधिकरण बनने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बधाई देते हुए सम्मान किया गया। दोनो जिलाध्यक्षो ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए बीकानेर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आभार जताया।

 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संबोधन में कहा पहले कोटा को विकास प्राधिकरण बनाया गया तब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से दिल्ली में मुलाकात पर बीकानेर संभाग मुख्यालय को विकास प्राधिकरण बनाने की बात रखी और बजट घोषणा में मुख्यमंत्री ने हमारी बात का मान रखा और बीडीए की घोषणा की इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इच्छा शक्ति और बीकानेर शहर के दोनो जिलाध्यक्षों, महापौर, विधायक जेठानंद व्यास, सिद्धि कुमारी और सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयास से आज बीकानेर को बीडीए की सौगात मिली है इससे बीकानेर के विकास को पंख लगेंगे।


 इस अवसर पर खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रदेश कार्यकारणी सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, श्यामसुंदर चौधरी, श्याम पंचारिया, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, दीपक पारीक, गोकुल जोशी, सवाई सिंह, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, कोसल शर्मा, जगदीश सोलंकी, भारती अरोड़ा, महावीर चारण, चंद्र मोहन जोशी, ओम प्रकाश मीणा, नारायण चोपड़ा, राजेश गहलोत, कमल आचार्य, विनोद करोल, चंद्र गहलोत, जेठमल नाहटा, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, भूपेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, रमजान अब्बासी, धर्मेंद्र सिंह, सुशील शर्मा, निशांत गौड़, महेंद्र ढाका, मुकेश पंवार, लक्ष्मण मोदी, सुरेश भसीन, हुलास भाटी, मांगीलाल विश्नोई ने आभार जताया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies