गवरजा के पारम्परिक गीतों की पुस्तक का हुआ लोकार्पण






















✍️

 गवरजा के पारम्परिक गीतों की पुस्तक का हुआ लोकार्पण 

 बीकानेर 29 मार्च। गवरजा के पारम्परिक गीतों की पुस्तक का विमोचन गायत्री माता मंदिर के प्रांगण में पुजारी बाबा व बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास द्वारा किया गया। स्व.अन्नतलाल भादाणी पत्नी आशा देवी भादाणी की स्मृति में प्रति वर्ष गवरजा के गीतों की पुस्तक का प्रकाशन करवाकर उसका नि:शुल्क वितरण किया जाता है।  शहर में होली के बाद ही गणगौर पूजन का कार्यक्रम शुरु हो जाता है जो 16 दिन तक चलता है। इस दौरान शहर में कई जगहों पर गवरजा को लेकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इस दौरान बीकानेर शहर में गवरजा के गीतों को सामूहिक मंडली द्वारा गाये जाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले आठ सालों से पुस्तक के संपादक पुखराज भादाणी ने बताया कि स्व. अन्नत लाल भादाणी की इच्छा थी शहर में होने वाली गवरजा के गीतों पर एक पुस्तक होनी चाहिए जिससे घर-घर बालिकाएं व महिलाएं गवरजा के गीतों से  गवरजा की पूजा कर सके। इस मौके पर कई गणमान्य लोग व मंडली के सदस्य उपस्थित रहे।
                                                       

Comments