Type Here to Get Search Results !

बीकानेर : निगम बजट पेशी पर विपक्षी पार्षद बोले - पूरा कार्यकाल केवल घोषणा में निकाला











✍️

बीकानेर : निगम बजट पेशी पर विपक्षी पार्षद बोले - पूरा कार्यकाल केवल घोषणा में निकाला

इस निगम बोर्ड का अंतिम बजट पेश किया गया। अगले बजट से पहले निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में नया बोर्ड ही अगला बज पेश करेगा।




बीकानेर, 

चीकानेर नगर निगम की बुधवार को हुई साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में सत्ता पक्ष ने जहां 553 करोड़ रुपए का बजट पारित करवाया। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया एक वर्तमान निगम का पूरा कार्यकाल सिर्फ घोषणाओं में निकल गया। बीकानेर शहर में परिवर्तन के रूप में तो दूर, पुरानी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त नहीं रखा जा सका। निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान 553 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव रखा गया। जिसे बहुमत के साथ पारित कर दिया गया। मेयर अपनी बात कहने के लिए माइक पर आई, तब से अंत तक विपक्ष के पार्षद उन्हें टोकते रहे।

भाजपा बोर्ड पर काम नहीं करने का लगाया आरोप

पार्षद चेतना डोटासरा और आनन्द सिंह सोढ़ा ने मेयर को बोलने ही नहीं दिया। इन दोनों कांग्रेस पार्षदों का आरोप था कि पूरे कार्यकाल में भाजपा के बोर्ड ने कोई काम नहीं किया। जिन योजनाओं को पिछले बजट और उससे भी पिछले बजट में पेश किया, वो अब तक अमलीजामा नहीं पहन सकी है।

अधूरे काम पर मेयर ने दिया जवाब

कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में काम अधूरा है। अब तक एक भी वार्ड में काम पूरा नहीं हुआ है। अधिकांश वाड़ों में तो वर्क ऑर्डर ही जारी नहीं हुए। मेयर ने चेतना डोटासरा के इस आरोप पर जवाब दिया कि उनके वार्ड में तो सर्वाधिक काम हुआ है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies