Type Here to Get Search Results !

कोहरा बना रहेगा, दिनचर्या प्रभावित

























कोहरा बना रहेगा, दिनचर्या प्रभावित 

चाय कचौड़ी पकौड़ी और खानपान की गरमा गरम चीजों की खपत तो बढ़ी लेकिन कढ़ाही से निकलते ही कचौड़ी पकौड़ी मानो गरम ही ना रही। चाय भी छनते छनते अपनी गरमाहट खोने लगी। 

जयपुर /बीकानेर 

बीकानेर में बीते दिन बुधवार शाम से ही हवा में नमी बढ़ गई और हवाएं भी तेज हो गई। इससे शूल सी चुभती ठंडी हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित कर दिया। एक ओर जहां बाजार जल्दी बंद हो गए वहीं दूसरी ओर गली नुक्कड़ पर जगह-जगह अलाव जलाकर लोग हाथ तापते भी नजर आए। इसी के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा। भोर होते होते शहर कोहरे में लिपटा हुआ दिखा। दृष्टि सीमा व मुश्किल कुछ फीट ही रह गई।

सुबह नियमित भ्रमण को निकलने वाले लोगों की संख्या भी आज कम नजर आई। लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क रतन बिहारी पार्क शहर और कॉलोनी के विभिन्न पार्कों सहित वृद्ध जन भ्रमण पथ पर प्रतिदिन के मुकाबले घूमने आने वालों की संख्या   बहुत कम रही। कोहरे का रोडवेज और निजी बसों के तय समय पर आवागमन पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। 

चाय कचौड़ी पकौड़ी और खानपान की गरमा गरम चीजों की खपत तो बढ़ी लेकिन कढ़ाही से निकलते ही कचौड़ी पकौड़ी मानो गरम ही ना रही। चाय भी छनते छनते अपनी गरमाहट खोने लगी। 

 इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार 19 जनवरी 2024 के लिए भी बीकानेर सहित कई जिलों में कोहरा छाया रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 

उत्तर भारत सहित राजस्थान के कई जिलों में तापमान इतना कम है कि वहां पानी जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। इस महीने की शुरुआत से ही प्रदेश में शीतलहर का सा प्रकोप बना हुआ है। 

19 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने 11 जिलों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी को 9 जिलों में घना कोहरा और 3 जिलों में शीतलहर का असर देखा जाएगा.

घना कोहरा - अलवर, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर

शीतलहर - भरतपुर, झुंझुनूं, सीकर,

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies