चंडीगढ़
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल में होने के बावजूद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू संबंधित मामले में एडीजीपी जेल को तलब किया है। एडीजीपी जेल की तरफ से मंगलवार को हाईकोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया गया। हालांकि हाईकोर्ट ने इस पर असंतुष्टि जताई। मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
हाईकोर्ट जांच की गति से संतुष्ट नहीं है और इस मामले में जवाब चाहती है कि रिपोर्ट सबमिट करने में देरी क्यों हो रही है?
वे यह भी बताएं कि जेल में बंदियों के मोबाइल इस्तेमाल और वहां से फिरौती जैसी कॉल्स को रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं।
साभार एजेंसी


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं