एक साल में 67 हजार रुपए तक जा सकता है, चांदी की कीमत 75 हजार रुपए किलो
नई दिल्ली । सोना मंगलवार (28 नवंबर) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 458 रुपए महंगा होकर 61,895 रुपए बिक रहा है। इससे पहले इसी साल • 4 मई को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर था। तब इसकी कीमत 61,646 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते अगले एक साल में ये सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
चांदी भी 75 हजार पर पहुंची चांदी : वहीं चांदी में भी आज शानदार तेजी देखने को मिली है। ये 1,947 रुपए महंगी होकर 74,993 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 73,046 रुपए पर थी।
साभार एजेंसी


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं