जयपुर। जयपुर में भूमि अधिग्रहण के एक मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान के 5 मंत्रियों को बड़ी राहत मिली है। जयपुर लोहा मंडी भूमि अधिग्रहण मामले में बड़ी राहत मिली है। गत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने 2003 भूमि अधिग्रहण के मामले में जारी आदेश का पालन नहीं किए जाने पर अवमानना याचिका पर सरकार के पांच मंत्रियों को नोटिस जारी किया था। बता दें कि इस प्रकरण में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, हरीश चौधरी, परसादीलाल मीणा, ममता भूपेश और अर्जुन सिंह बामनिया के नाम शामिल थे। प्रकरण में राजस्थान सरकार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. मनीष सिंघवी ने प्रार्थना पत्र पेश किया। सुप्रीम कोर्ट ने उपस्थिति से छूट देते हुए प्रकरण का निस्तारण किया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...