जीवन जीता - सभी 41 श्रमवीरों को 1-1 लाख और बाबा बौखनाग का मंदिर निर्माण की घोषणा हौसलों के साथ 17 दिन उत्तरकाशी सुरंग में बिताए
हौसलों के साथ 17 दिन उत्तरकाशी सुरंग में बिताए
29 नवंबर
उत्तराखंड़ः उत्तराखंड उत्तरकाशी में जीवन की मुस्कान अनवरत है। वहां सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 हौसलामंद श्रमवीर मंगलवार देर शाम तक सुरक्षित बाहर निकाले गए। रेस्क्यू ऑपरेशन 17 दिन चला। अंततः रैट माइनर्स की मार्फत सफलता मिल गई। सभी 41 श्रमवीर चिन्यासीसौंड अस्पताल में 48 घंटे के लिए चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव अभियान में जुटी तमाम एजेंसियों को धन्यवाद दिया और अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स और क्रिस कूपर का आभार व्यक्त किया है। घामी ने घोषणा की है कि सभी 41 श्रमवीरों को स्वस्थ होने पर एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने बाबा बौखनाग का सिलक्यारा में भव्य मंदिर बनाने की भी घोषणा की है। उनका कहना था कि बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकले हैं।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं