रामझरोखा कैलाशधाम पहुंचेंगे सीएम गहलोत, पोस्टर का करेंगे विमोचन
बीकानेर। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि शनिवार को सीएम अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर हैं। इस दौरान रामझरोखा कैलाशधाम में एक दिवसीय विष्णु यज्ञ में सीएम गहलोत शामिल होंगे। परम पूज्य श्री सियारामजी गुरु महाराज की समाधि के दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा पूज्य श्री रामदासजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि 19 नवम्बर से 27 नवम्बर तक गंगाशहर भीनासर गोचर स्थल में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ एवं रामचरित मानस पाठ आयोजन के पोस्टर का विमोचन करेंगे।
Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं