मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने ली शपथ, जानी ये महत्वपूर्ण प्रक्रिया...
*ईवीएम वीवीपीएट प्रदर्शन का तीसरा चरण शुरू: सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी प्रक्रिया*
बीकानेर, 29 सितंबर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम वीवीपैट प्रदर्शन का तीसरा चरण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। इसके पहले दिन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ईवीएम के बारे में बताया गया।
इस दौरान चिकित्सा विभाग के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. योगेंद्र तनेजा तथा आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता मौजूद रहे। इन चिकित्सा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया और बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता तक ईवीएम वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जिले के विभिन्न विश्वविद्यालयों में यह आयोजन होगा। इस दौरान एएलएमटी हरिहर राजपुरोहित और मोहम्मद आरिफ ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रो. जसकरण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आमजन को जागरूक करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थी भी आगे आकर इस अभियान से जुड़े और स्वयं वोट करने के साथ-साथ अपने परिजनों को भी जागरूक करें। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान की शपथ दिलाई गई।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं