बीकानेर में एसीबी ने रिश्वत लेते दो कर्मचारियों को पकड़ा
बीकानेर। एसीबी की टीम ने बीकानेर में दो कर्मचारियों को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इनमें से एक जिले के पूगल के एसडीएम कार्यालय में लिपिक और दूसरा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। एसीबी के एडीएपी महावीर शर्मा के निर्देशन में सीआई श्रवण कुमार की टीम ने लिपिक गोविन्द और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नारायण राम को रिश्वत लेते पकड़ा है। बताया जा रहा है कि किसी फाइल की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते धरे गए हैं।


Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं