मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा का मुक्ता प्रसाद में स्वागत
बीकानेर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी मंगलवार को के बीकानेर दौरे पर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ।
यहां अनेक लोगों ने मालाएं पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। वहीं विशेषाधिकारी शर्मा का आदर्श वाटिका पार्क, सेक्टर 14 , मुक्ता प्रसाद नगर में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान जयकिशन राजेरा ने साफा पहनाकर स्वागत किया। राज कुमार किराडू ने राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। ऋषि कुमार व्यास ने सरकार की उपलब्धियों बतायीं। इस दौरान लोकेश शर्मा ने कहा कि बीकानेर से उन्हें अपार स्नेह मिलता है।
यहां के लोग जब भी बुलाते हैं, मैं आता हूं। उन्होंने राजस्थान सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं सबके साथ साझा किए। त्रिभुवन उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन दिया। साजिदा बानो ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं मंच का संचालन सरजीत सिंह ने किया। इस दौरान राजस्थान मोट्यार परिषद् के सदस्यों के साथ आदर्श वाटिका परिवार और सेक्टर 14 से सैकड़ों महिला शक्ति सहित युवा नौजवान मौजूद रहें।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं